Click here for Home Page Click here for About Us Click here for Yoga Tips Click here for Photo Gallery Click here for Contact us Click here for Yoga Videos Click here for latest news  
 
ABOUT YOGA GURU SUNEEL SINGH

नये युग के योग गुरु सुनील सिंह आधुनिकता और संस्कृति के बेहतरीन उदाहरण हैं. कभी आप उन्हें योग के आसनों को करते हुए देखेंगे तो वहीँ कुछ ही क्षण बाद वहीँ मीडिया में योग और दुसरे विषय पर ज्ञान बँटते नज़र आयेंगे. योग गुरु सुनील सिंह दिल्ली महानगर के निवासी है. उन्होंने पुराने योग पद्धति और आधुनिक योग के अभ्यासों का मिश्रण कर बहुत ही अच्छें तरीके से लोगों के सम्मुख प्रस्तुत किया है. योग गुरु ने अपने "योग से आरोग्य तक" कार्यशालाओं से मधुमेह, मोटापा, गले का दर्द, अवसाद, दिल की बीमारियाँ, अनिद्रा, तनाव और कमर दर्द आदि असाध्य रोगों को दूर करने में मदद की है. वह राशिफल, हास्य योग और योगाची (जापानी तकनीक) के द्वारा लोगों के स्वस्थ सम्बन्धी समस्यों का निवारण कर चुके है.

योग गुरु ने अपनी कार्यशालाओं को भारत के विभिन्न ओधौगिक घराने, मौडलिंग इंस्टिट्यूट, पॉँच सितारा होटल, बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और अफसर शाहों के लिए आयोजित किया हैं. इसके अलावा उन्होंने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत सारी अभिनेत्रियों और अभिनेताओं को भी योग के ज्ञान से अवगत कराया है और बताया है.

इनके द्वारा दी गयी योग की शिक्षा भारत के विभिन्न एलेक्ट्रोनिस जैसे आजतक, जी न्यूज़, स्टार न्यूज़, IBN7, हेडलाइन टुडे, सहारा रास्ट्रीय, S1, सहारा NCR, टोटल टीवी, महुआ (भोजपुरी), PTC (पंजाबी), LA7 (इटालियन रास्ट्रीय नेटवर्क) और DD नेशनल पर प्रसारित की गई है.

इनके योग पर आधारित लेख भी भारत के चर्चित पत्रिकाओं और मैगजीनो में प्रकाशित किये गए हैं जिनमे स्वागत, एशिया स्पा, आउटलुक, एतेर्नल सॉल्यूशन, डैश, आरोग्य संजीविनी, गतिरंग, विवाह, विनीता और गृहलक्ष्मी आदि प्रमुख हैं. इनके लेख विभिन्न समाचार पत्रों में भी प्रकाशित होते हैं जैसे 'टाईम्स ऑफ़ इंडिया, हिंदुस्तान टाईम्स, डी फायनेंशियल एक्सप्रेस, एशियन एज, डेकन क्रोनिकल, मेल टुडे, मिड डे, जागरण सिटी प्लस, अमर उजाला, हिंदुस्तान, पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, विराठ वैभव, नयी दुनिया' और 'राष्ट्रीय सहारा' आदि. इनके अलावा आधुनिक इंटरनेट दुनिया के बीच भी योग गुरु सुनील सिंह के विडियो, लेख इत्यादि उपलब्ध हैं जिनमें सवार्धिक प्रचलित विडियो वेबसाइट यू-ट्यूब, गूगल एवम् याहू भी शामिल हैं, साथ ही www.yogagurusuneelsingh.com पर इनकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं.

योग गुरु सुनील सिंह की अन्य उपलब्धियों में वर्ष २००८ में भारत पेट्रोलियम द्वारा भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी अवं योग गुरु सुनील सिंह को लेकर एक टेबल कैलेंडर, वर्ष २००७ में फ्लाम्बे एंटरटेंमेंट द्वारा कैलेंडर और जनमानस को लाभान्वित करने के उद्देश्य से वर्ष २००७ में योग पर आधारित पुस्तक "योग से आरोग्य तक" जिसे बाद में ८ अन्य छेत्रीय भाषाओं में रूपांतरित कर जनमानस तक पहुँचने का प्रयास किया गया हैं अंग्रेजी के अतिरिक्त छेत्रीय भाषाओं में बंगाली, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कनाडा शामिल हैं, जो बहु-भाषी देशवासियों के लिए बेहद हितकारी हैं. इनके अतिरिक्त "पूर्ण योग" नमक DVD भी योग गुरु सुनील सिंह की उपलब्धियों में से एक हैं. फिल्मों को समाज का आइना कहा जाता हैं जिनके माद्यम से सशक्त सन्देश भी दर्शकों को मिलता हैं, इसी उद्देश्य से सशक्त सन्देश देने हेतु योग गुरु सुनील सिंह ने अतुल पाण्डेय द्वारा निर्देशित की जाने वाली फिल्म "जलेबी कल्चर" में योग गुरु का किरदार स्वीकार किया हैं.

योग गुरु सुनील सिंह भारत के पहले ऐसे योग गुरु हैं जो बहुत सरल माध्यम जैसे फाइव स्ट्रेस ज़ोन थेरेपी, तादेन जापानी ब्रिथिंग तकनीक, शिवा ध्यान, ॐ निर्गुणा चैंटिंग, फेस ग्लोइंग क्रिया और अन्य कई तकनीकों से कष्टों के मुक्ति दिलाने में अहम् भूमिका निभाते है.


  What makes yoga so powerful and effective is the fact that it works on the holistic principles of harmony and unification.”  
*
* Yoga for TODAY's LIFE
* Yogic Perspective Of DIET
* Yoga for CONSTIPATION
* Yogic SEXCERCISES
* PEACE OF MIND
* ALLEVIATES SNORING
* Winter YOGA
* A Sound Sleep THROUGH YOGA